केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा “क्रिएट इन इंडिया चैलेंज - सीजन 1” के अंतर्गत वेव्स के लिए 25 चैलेंज का शुभारंभ

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा “क्रिएट इन इंडिया चैलेंज - सीजन 1” के अंतर्गत वेव्स के लिए 25 चैलेंज का शुभारंभ

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) के लिएक्रिएट इन इंडिया चैलेंज - सीजन 1’ के तहत 25 चैलेंज लॉन्च किए। इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज का लॉन्च हमारी बढ़ती और विकसित होती अर्थव्यवस्था का प्रतिबिंब है। एक पूरी तरह से नई क्रिएटर इकोनॉमी बनाई गई है और इसे भारत के प्रधानमंत्री द्वारा भी मान्यता दी गई है, जैसा कि मार्च 2024 में उनके द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले पहले राष्ट्रीय क्रिएटर पुरस्कार में परिलक्षित होता है।

 

इस अर्थव्यवस्था में अपार संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि क्रिएटर्स इकोनॉमी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जीवन शैली, योग, पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली और हमारे व्यंजनों में विविधता को प्रदर्शित करने का एक अद्भुत साधन बन गई है। भारत सरकार इस अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसलिए, हमें इस क्षेत्र में प्रतिभा और कौशल विकास के साथ-साथ आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धता सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

 

इस क्रिएटर्स इकोनॉमी को और विकसित करने के लिए सरकार विश्वस्तरीय प्रतिभा विकास कार्यक्रम और इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय और सुविधाएं स्थापित करने की योजना है, जो मीडिया और मनोरंजन में क्रिएटर्स की क्षमताओं को बढ़ाएगी।

 

क्रिएट इन इंडिया चैलेंज - सीजन 1’

 

अग्रणी उद्योग संघों और संगठनों द्वारा आयोजित ये चैलेंज एनीमेशन, फिल्म निर्माण, गेमिंग, संगीत और दृश्य कला सहित कई विषयों को कवर करती हैं। ये चैलेंज मुख्य कार्यक्रम से पहले आयोजित किए जा रहे हैं।

 

 

 

'क्रिएट इन इंडिया' चैलेंज - सीजन 1

 

1. मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा एनिमे चैलेंज

 

2. डांसिंग एटम्स द्वारा एनिमेशन फिल्ममेकर्स प्रतियोगिता

 

3. इंडिया गेम डेवलपर कॉन्फ्रेंस द्वारा गेम जैम

 

4. ईस्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट

 

5. -गेमिंग फेडरेशन द्वारा सिटी क्वेस्ट: शेड्स ऑफ भारत

 

6. इंडियन डिजिटल गेमिंग सोसाइटी द्वारा हैंडहेल्ड एजुकेशनल वीडियो गेम डेवलपमेंट

 

7. इंडियन कॉमिक्स एसोसिएशन द्वारा कॉमिक्स क्रिएटर चैंपियनशिप

 

8. फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल द्वारा यंग फिल्ममेकर्स चैलेंज

 

9. वेवलैप्स और एक्सडीजी द्वारा एक्सआर क्रिएटर हैकाथॉन

 

10. इनवीडियो द्वारा एआई फिल्म मेकिंग प्रतियोगिता

 

11. वेव्स प्रोमो वीडियो चैलेंज इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन

 

12. इंडिया सेलुलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन द्वारा ट्रुथटेल हैकाथॉन

 

13. कम्युनिटी रेडियो एसोसिएशन द्वारा कम्युनिटी रेडियो कंटेंट चैलेंज

 

14. इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री द्वारा थीम म्यूजिक प्रतियोगिता

 

15. एडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा वेव्स हैकाथॉन: एडस्पेंड ऑप्टिमाइजर

 

16. इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा वेव्स एआई आर्ट इंस्टॉलेशन चैलेंज

 

17. इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा वेव्स एक्सप्लोरर

 

18. इंटरनेट एंडमोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा रील मेकिंग चैलेंज

 

19. फिल्म पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता नेशनल फिल्म आर्काइव ऑफ इंडिया- नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

 

20. एवीटीआर मेटा लैब्स द्वारा वर्चुअल इन्फ्लुएंसर क्रिएशन कॉन्टेस्ट

 

21. प्रसार भारती द्वारा बैटल ऑफ बैंड्स

 

22. प्रसार भारती द्वारा सिम्फनी ऑफ इंडिया

 

23. ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड द्वारा इंडिया: बर्ड्स आई व्यू

 

24. भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा एंटी-पायरेसी चैलेंज

 

25. फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा ट्रेलर मेकिंग कॉम्पिटिशन

 

 

इन चैलेंज के लिए पंजीकरण जल्द ही शुरू होगा। अधिक जानकारी के लिए, कृपया वेबसाइट wavesindia.org पर देखें।