इटावा: गैंगस्टर एक्ट में वांछित 5- 5 हजार रुपए के इनामिया 03 अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 1 मोटर साइकिल, 3 तमंचा 315 बोर, 3 खोखा व 4 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 2 मोबाइल फोन किये बरामद. एसएसपी संजय कुमार के निर्देशन में थाना वैदपुरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान छिमारा से जसवंत नगर रोड पर रायनगर के पास से मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार. बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने पप्पू उर्फ सरताज, शकील अंसारी और दीपक को किया गिरफ्तार, तीनों गैंगस्टर बनारस के रहने वाले है और तीनों के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज है. उ0नि0 विपिन मलिक थानाध्यक्ष वैदपुरा, उ0नि0 सुबोध सहाय, उ0नि0 प्रेमबाबू और पुलिस टीम ने की कार्यवाही. पुलिस टीम के उत्साह वर्धन हेतु एसएसपी ने 10,000/- रुपये से पुरस्कृत किया।
admin