बीजेपी युवा नेता डॉ पुष्पेंद्र पाशी ने अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा में बीजेपी सदस्यता अभियान में लिया हिस्सा

बीजेपी युवा नेता डॉ पुष्पेंद्र पाशी ने अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा में बीजेपी सदस्यता अभियान में लिया हिस्सा

उत्तर प्रदेश जहां एक तरफ जहां 2027 में चुनाव होने है तो वहीं यूपी उपचुनाव में सभी पार्टियां पूरा जोर लगा रही हैं तो वहीं बीजेपी के कार्यकर्ता भी कोई कोर कसर छोड़ते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता डॉ पुष्पेंद्र पाशी ने अयोध्या की विधानसभा मिल्कीपुर में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के साथ सभी वर्गों के लोगों को सदस्यता अभियान के मौके पर घर घर जाकर ग्राम वासियों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया।

इस मौके पर डॉ पुष्पेंद्र पाशी ने कहा कि अंत्योदय के मूलमंत्र के साथ भारतीय जनता पार्टी विषय का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन है जो प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु संकल्पित है । आपको बता दें कि इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहने के दौरान पार्टी से 11 करोड़ नए सदस्यों को जोड़ा गया था, जिसके बाद बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई थी.