यूपी: बकेवर में हाइवे पर पकड़ा गया अवैध शराब के क्वार्टर से भरा कंटेनर, 15 लाख की शराब बरामद

यूपी: बकेवर में हाइवे पर पकड़ा गया अवैध शराब के क्वार्टर से भरा कंटेनर, 15 लाख की शराब बरामद

बकेवर। बकेवर थाना पुलिस व आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना पर सिक्सलेन हाईवे पर शराब से भरा एक कंटेनर पकड़ा है।कंटेनर चालक कंटेनर को सर्विसरोड पर खड़ा कर खेतों से भाग गया।कंटेनर में  भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। शराब की पेटी से भरे सौ कार्टून बरामद हुए। जिसमें दो सौ पेटी शराब बरामद हई। पेटियों में शराब के क्वार्टर बरामद हुए।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।

गुरुवार को दोपहर में  आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कंटेनर में छुपाकर  अवैध रूप से दूसरे प्रान्त की शराब ले जाई जा रही है। इस पर  जिला आबकारी अधिकारी विजय पाल ने आबकारी की टीम के साथ बकेवर थाना पुलिस से सम्पर्क किया इस पर बकेवर  प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा एसएसआई हेमन्त सोलंकी के साथ भारी पुलिस फोर्स के साथ हाइवे पर लग गए। आबकारी विभाग की टीम व पुलिस की टीम हाइवे पर लगी थी।

 इस दौरान कंटेनर चालक को कुछ शक हो गया। कंटेनर चालक कंटेनर को बकेवर से डेढ़ किमी पहले सर्विसरोड पर ले गया।और  बकेवर बाईपास पर भरथना ओवर ब्रिज से करीब दो सौ  मीटर पहले सर्विस रोड पर चालक कंटेनर को खड़ा करके भाग गया।आबकारी विभाग की टीम व  पुलिस ने जब खड़े कंटेनर को सर्विसरोड पर खड़े उस कंटेनर को खोला  तो उसमें आगे बुरादे से भरी बोरिया लदी थी उनके पीछे कार्टून लदे थे। कार्टून खोलने पर उनमे शराब की दो पेटियां बन्द थी जिनमें डबल ब्लू मार्का की हरियाणा प्रान्त की शराब के क्वार्टर भरे थे।  थाना प्रभारी बकेवर ने बताया कि कंटेनर से सौ कार्टून बरामद हुए हैं.

प्रत्येक कार्टून में दो दो पेटियां है। एक पेटी में 48 क्वार्टर भरे थे। कुल 9600 क्वार्टर शराब के बरामद हुए। आबकारी विभाग के भरथना ताखा व सदर सर्किल के आबकारी निरीक्षक व आबकारी पुलिस फोर्स भी मौजूद थी। सूचना पर सीओ भरथना अतुल प्रधान भी मौके पर पहुँचे।

रिपोर्ट- रजत सिंह