नोएडा एक्सटेंशन: 8.12.2023. बच्चे देश का भविष्य है एयर अगर उनकी शुरुआत खेल के साथ हो तो उनका शारीरिक और मानसिक विकास तेजी से होता है और आज तकनीक की दुनिया में बच्चे मोबाइल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का मोह छोड़ नहीं पा रहे हैं ऐसे में बच्चों को इससेदूर रख पाना बड़ी चुनौती है
लेकिन इस चुनौती का सामना करते हुए नोएडा एक्सटेंशन में खेल उत्सव 2.O को आज नोएडा एक्सटेंशन की गौड़ सिटी स्टेडियम में सम्पन्न किया गया जिसमें KIDZEE, PEAS IN PODS, KSD International School, Mount Litera School के बच्चों ने अलग अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर न सिर्फ स्कूल बल्कि अभिभावकों का मन मोह लिया. खेल उत्सव को प्रसिद्ध स्कूल माउंट लिटेरा के साथ मिलकर सम्पन्न किया गया, स्कूल के बच्चों शानदार खेल और झांकियों का प्रदर्शन किया
बच्चों की प्रतिभा को देखते हुए स्कूलों के बच्चों बीच रेस, दुपट्टा ड्रिल, फैन ड्रिल, योगा जैसे प्रतिभाएं दिखाकर सभी लोगों का मन मोह लिया । बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रथम, दुतीय और तृतीय पुरूस्कार से सम्मानित किया गया । सभी अभिवकों ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया. इस मौके पर नंद नारायणी किडजी के संचालक अंकुर अग्रवाल, नीति अग्रवाल, माउंट लिटेरा जी स्कूल की प्रधानाचार्य इंदु शर्मा, द लर्निंग स्पेस संस्था के संस्थापक विक्रम केशरवानी भी उपस्थित रहे ।