इटावा: सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने निर्माणधीन रामनगर रेलवे ओवरब्रिज का किया निरीक्षण

इटावा: सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने निर्माणधीन रामनगर रेलवे ओवरब्रिज का किया निरीक्षण

समाजवादी पार्टी के इटावा लोकसभा सांसद जितेंद्र दोहरे, सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, महामंत्री वीरू भदौरिया, प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी विक्की गुप्ता और अन्य नेताओं के साथ निर्माणाधीन रामनगर रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। सांसद ने निर्माण कार्य से जुड़े  ठेकेदार और इंजीनियर्स को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के साथ जल्द ही पुल का निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने रामनगर विजय नगर की स्थानीय जनता से पुल किनारे बनने वाली सर्विस रोड और अन्य अधिग्रहण संबंधी मुद्दे पर भी महत्वपूर्ण चर्चा की। निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों ने कहा कि फरवरी 2025 तक पुल निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा।