कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान और निरीक्षक कृष्णा लाल पटेल को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार से किया गया सम्मानित
इटावा:- कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान और निरीक्षक कृष्णा लाल पटेल को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह में सम्मानित किया.
इसके साथ ही निरीक्षक रण बहादुर सिंह , निरीक्षक अब्दुल सलाम सिद्दीकी, निरीक्षक विद्यासागर सिंह, को भी उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया. इसके साथ ही 12 अन्य आरक्षियों और मुख्य आरक्षियों को भी उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
admin