यूपी: राज्यसभा उपचुनाव के लिए दिनेश शर्मा ने किया नामांकन, सीएम योगी रहे मौजूद

यूपी: राज्यसभा उपचुनाव के लिए दिनेश शर्मा ने किया नामांकन, सीएम योगी रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने आज राज्यसभा उपचुनाव के लिये नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया है. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे. बीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिये दिनेश शर्मा को उम्मीदवार बनाया है. राज्यसभा उपचुनाव के नामांकन की आखिरी तारीख 5 सितंबर थी. दिनेश शर्मा दो बार लखनऊ के मेयर रहे. उन्होंने पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है.