लखीमपुर खीरी: आदमखोर बाघ को पकड़ने के लिए ड्रोन कैमरा से की जा रही निगरानी, वन विभाग द्वारा लगाया गया पिंजरा

लखीमपुर खीरी: आदमखोर बाघ को पकड़ने के लिए ड्रोन कैमरा से की जा रही निगरानी, वन विभाग द्वारा लगाया गया पिंजरा

आदमखोर बाघ को पकड़ने के लिए ड्रोन कैमरा से की जा रही निगरानी, वन विभाग द्वारा लगाया गया पिंजरा,बाघ के हमले में 1 महीने में चार लोगों की हमले में हो चुकी है मौत.

आदमखोर बाघ को पकड़ने के लिए ड्रोन कैमरा से की जा रही निगरानी, वन विभाग द्वारा लगाया गया पिंजरा, 1 महीने में चार लोगों की बाघ के हमले में हो चुकी है मौत। बाघ के हमले से किसान अमरेश कुमार की मौत हो गई थी, जिसके बाद नाराज परिवार वालों ने हंगामा काट दिया था, जंगलों में पानी भर जाने के कारण लगातार बाघ व  तेंदुआ रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं और गन्ने के खेत में अपना ठिकाना बना लिया है जैसे ही किसान अपने खेत की ओर जाते हैं इसी दौरान अचानक बाघ और तेंदुआ हमला कर देते हैं 1 महीने में करीब चार लोगों की बाघ के हमले से मौतहो चुकी है, इसके बाद वन विभाग की टीम द्वारा आदमखोर बाघ को पकड़ने के लिए कैमरे लगाए गए हैं तो वहीं दूसरी ड्रोन कैमरे से बाघ की निगरानी की जा रही है बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग लगातार प्रयास कर रहा है वहीं दूसरी और ग्रामीणों को  सतर्क रहने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव इमलिया अजान निवासी ग्रामीण अमरेश (45) की बाघ हमले में हुई थी मौत ,वन विभाग ने इमलिया गांव के बाहर दो पिंजरे और 24 कैमरे लगवाए हैं।बाघ गन्ने के किस खेत में छिपा है, लोकेशन ट्रेस करने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। वन कर्मियों की दो टीमें गन्ने के आसपास पेट्रोलिंग में लगाई गई हैं। बाघ पिंजरों में बंधे बकरों के पास नहीं आ रहा है।

रिपोर्टर-अतीश त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी