इटावा: सफारी के शेरों को गर्मी से बचाने के लिए लगाए गए एसी और कूलर
इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। आम लोगो के साथ ही जानवर भी गर्मी से परेशान है। ऐसे में इटावा सफारी पार्क के शेर और अन्य जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए एयर कंडिशन और कूलर लगाए गए है। ताकि बब्बर शेरों और अन्य जानवरों को गर्मी के प्रकोप से बचाया जा सके। बताते चले कि इटावा सफारी पार्क एशियाई शेरो के लिए मशहूर है। पूरे देश में सिर्फ गुजरात के गिर के जंगलों के अलावा सिर्फ इटावा सफारी पार्क में ही एशियाई शेर पाए जाते है। एशियाई बब्बर शेरो का दीदार करने के लिए देश दुनिया से लोग इटावा सफारी पार्क में आते है। इटावा में भीषण गर्मी पड़ती है ऐसे में यहां के शेरो के साथ लेपर्ड और अन्य जंगली जानवरों को गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिए कई इंतजाम किए गए है। इटावा सफारी पार्क के निदेशक अनिल पटेल ने बताया कि शेरो को गर्मी से राहत देने के लिए एनिमल हाउस में फ़ॉगर लगाए गए है जो हर समय ठंडी फुहार छोड़ते रहते है। साथ खुले इलाके में जगह जगह फूस की झोपड़ी बनाई गई है ताकि शेर और अन्य जानवर यहां आकर कड़ी धूप से बच सके। उन्होंने बताया वैसे तो सफारी पार्क में कई तरह के पेड़ और भरपूर हरियाली है इसके बाद भी शेरो और अन्य जानवरों को गर्मी से राहत देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंट शेरनियों के लिए ब्रीडिंग सेंटर एसी लगाए गए है ताकि शेरनियों को गर्मी की वजह से कोई नुकसान न हो। डायरेक्टर अनिल पटेल ने बताया कि दिन के लिए झोपड़ी और शेड बनाए गए है और रात के लिए एनिमल हाउस में कूलर लगाए गए है साथी एनिमल हाउस के खिड़की और दरवाजों पर खस के पर्दे लगाए गए है जिन्हें हर समय पानी से भिगाकर रखा जाता है।
admin