पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का दूरसंचार क्षेत्र नई ऊँचाइयों को छू रहा है: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का दूरसंचार क्षेत्र नई ऊँचाइयों को छू रहा है: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने अपने उद्घाटन भाषण में इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत अब दूरसंचार क्षेत्र में किसी का अनुयायी नहीं रहा। उन्होंने कहा, "भारत अब सेवाओं और उत्पादों, दोनों ही दृष्टि से दूरसंचार क्षेत्र में अग्रणी बन गया है।"

 

उन्होंने कहा कि पूरे देश में ग्राहकों की संख्या और ऑप्टिकल फाइबर केबल नेटवर्क का कई गुना विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट कनेक्शनों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और पिछले कुछ वर्षों में ब्रॉडबैंड कनेक्शनों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

 

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बल देकर कहा, "जब हम पैमाने की बात करते हैं, तो कई गुणा वृद्धि के पैमाने के मामले में भारत का कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं है। अगर आप भारत को विशुद्ध रूप से एक डिजिटल राष्ट्र के रूप में वर्गीकृत करें, तो भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा डिजिटल राष्ट्र होगा। इसलिए, 11 वर्ष पहले प्रधानमंत्री की एक अदृश्य डिजिटल राजमार्ग बनाने और उस डिजिटल राजमार्ग पर, कई अनुप्रयोगों को रहने और लिखने की क्षमता बनाने की दूरदर्शिता आज एक वास्तविकता बन गई है।"

 

केंद्रीय मंत्री ने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के वित्तीय पुनरुद्धार को दूरसंचार विभाग की "सबसे उल्लेखनीय उपलब्धियों" में से एक बताया। 18 वर्षों के बाद, बीएसएनएल परिचालन स्तर पर लाभ में गई है, जिसने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 262 करोड़ रुपये और चौथी तिमाही में 280 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया। उन्होंने कहा, "बीएसएनएल का ईबीआईटीडीए तीन गुना बढ़कर 5,395 करोड़ रुपये हो गया है और इसका घाटा 5,400 करोड़ रुपये से घटकर 2,400 करोड़ रुपये ही रह गया है।"

 

इस गहन राष्ट्रीय परिवर्तन का नेतृत्व पूर्णतः स्वदेशी 4-जी स्टैक के सफल कार्यान्वयन द्वारा भी किया जा रहा हैयह एक बड़ी तकनीकी सफलता है जिसने भारत को उन विशिष्ट देशों के समूह में शामिल कर दिया है जो अपनी स्वयं की संपूर्ण दूरसंचार तकनीक विकसित करने में सक्षम हैं।