मुलायम सिंह यादव को आज मिलेगा पद्म विभूषण, अखिलेश यादव यादव करेंगे ग्रहण, डिंपल भी रहेंगी मौजूद

सपा संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा जाएगा । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ये सम्मान उनके बेटे और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ग्रहण करेंगे । नेताजी की बहु और मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव के साथ दिल्ली अखिलेश यादव पहुंच चुके हैं पद्म पुरस्कारों की घोषणा इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर हुई थी । सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव और सपा सांसद डिंपल यादव नेताजी मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न दिए जाने की मांग उठा चुके हैं। सपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का योगदान बहुत बड़ा है, उन्हें भारत रत्न दिया जाना चाहिए था ।

मुलायम सिंह यादव को आज मिलेगा पद्म विभूषण, अखिलेश यादव यादव करेंगे ग्रहण, डिंपल भी रहेंगी मौजूद
mulayam singh yadav