राहुल गांधी ने हाथरस हादसे के पीड़ितों से की मुलाकात, भावुक हुए हाथरस भगदड़ के पीड़ित
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस पहुंचकर हाथरस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों से आज मुलाकात की है। वहां उन्होंने पीड़ितों के परिवार से मिलकर उनका दुख जाना।
अलीगढ़ से सटे हाथरस जिले के फुलरई गांव में धार्मिक उपदेशक सूरज पाल का सत्संग था, जिसमें हिस्सा लेने के लिए हजारों की भीड़ पहुंची हुई थी. इस दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कुचले जाने से लोगों को जान गंवानी पड़ी. इस हादसे में मारे गए ज्यादातर लोगों में महिलाएं शामिल हैं. सूरज पाल को मानने वाले उनके अनुयायी नारायण साकार हरि और भोले बाबा के तौर पर जानते हैं. हादसे के बाद से ही बाबा की तलाश जारी है. फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आपको बता दें कि मंगलवार को सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए थे।
admin