पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाला प्रत्येक खिलाड़ी चैंपियन है: पीएम मोदी

पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाला प्रत्येक खिलाड़ी चैंपियन है:  पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पेरिस ओलंपिक मेंदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय दल के साथ बातचीत की। नई दिल्ली में उनसे मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने उनके खेलअनुभवों को सुना औरमैदान में उनकी उपलब्धियों की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाला प्रत्येक खिलाड़ी चैंपियन है। भारत सरकार खेलों को समर्थन देना जारी रखेगी और यह सुनिश्चित करेगी किखेलों में उच्च गुणवत्ता की आधारभूत सुविधाएं मिलें।

 

एक्स पोस्ट की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा;

 

“पेरिस ओलंपिक में हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय दल के साथ बातचीत करना आनन्ददायक अनुभूति थी। उनके खेलअनुभव सुने औरमैदान में उनकी उपलब्धियों की सराहना की। “पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाला प्रत्येक खिलाड़ीचैंपियन है। भारत सरकार खेलों को समर्थन देना जारी रखेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि खेलों में उच्च गुणवत्ताकीआधारभूत सुविधाएं मिलें।”